कटनी सीएसपी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश, निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई
भोपाल/छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी सीएसपी से जुड़े प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को संबंधित सीएसपी के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से जुड़े किसी भी मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव अथवा पद का दुरुपयोग कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज सर्वोच्च है। आमजन को न्याय दिलाना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा पद का दुरुपयोग अथवा कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
