सच की आँखे आठनेर।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आठनेर द्वारा राज्य के निर्देशानुसार संवाद योजना अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत चयनित नवांकुर संस्थाओं,ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों,परामर्शदाताओं एवं सी एम इंटर्न की क्षमता वृद्धि हेतु एक दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड कार्यालय आठनेर में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।अतिथि परिचय एवं स्वागत के पश्चात जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संतोष राजपूत ने विकासखंड की चयनित प्रस्फुटन समितियों से उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए परिषद के उद्देश्यो एवं कार्य के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने कहा कि ग्राम विकास में समितियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।समितियां ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ कृषि,पर्यावरण,स्वच्छता,जल संरक्षण एवं आजीविका से जुड़े विषयों पर जनजागरूकता का कार्य प्रभावी रूप से करें।आगामी नवांकुर सखी कार्यक्रम की रूपरेखा को बताते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।कृषि विभाग से पधारे ए डी ओ पी.आर.धुर्वे ने जैविक कृषि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जैविक खेती से होने वाले लाभों की जानकारी दी।रासायनिक कीटनाशकों एवं उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी,पर्यावरण तथा मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए कहां की हम धरती को मां मानते हैं और उसमें जहर डालकर उसको बंजर बना रहे है।उन्होंने धरती मां के सच्चे पुत्र बनकर जैविक कृषि को बढ़ावा देने का आह्वान किया।ए ईओ अंकित काले ने मिट्टी परीक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर खेती करने की सलाह दी।उन्होंने मृदा परीक्षण एवं मृदा उपचार से होने वाले लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि मिट्टी की आवश्यकता के अनुरूप पोषक तत्वों का उपयोग करने से कृषि लागत कम करने के साथ उत्पादन एवं भूमि की उर्वरता को भी बढ़ाया जा सकता है।विकासखंड समन्वयक मधु चौहान ने विकासखंड में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी उपस्थित प्रतिभागियों को दी।उन्होंने आगामी अगस्त माह के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने का आह्वान किया।प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन एवं संवाद के साथ प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता रही।प्रशिक्षण में सहभागी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने,जनपद सदस्य राजू सलामें, कृषि विभाग के ए ई ओ रूपेश साहू, सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष सिंह चौहान,नवांकुर संस्था अध्यक्ष कैलाश आजाद,दिनेश माकोड़े, सतीश ठाकरे परामर्शदाता दिनेश साकरे,राधिका बारपेटे,अंकित सातपुते,दीपाली पातुलकर प्रस्फुटन समितियो से भूदेव माथनकर,कैलाश खंडागडे,पप्पू कुमरे सहित बड़ी संख्या में प्रस्फुटन समिति सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी एवं मार्गदर्शन को अपने-अपने ग्रामों में जनहित और ग्राम विकास की गतिविधियों में उपयोग करने,ग्रामों के सर्वांगीण विकास,जनभागीदारी को मजबूत करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।
ग्राम विकास में महत्वपूर्ण है प्रस्फुटन समितियो की भूमिका - संतोष राजपूत""""कीटनाशक के अत्यधिक प्रयोग से धरती हो रही है बंजर - धुर्वे""""प्रस्फुटन समिति शक्ति संचय अंतर्गत प्रशिक्षण का हुआ आयोजन""
By -
अगस्त 04, 2026
0
Tags:
