नाग पंचमी पर निकलेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा, चौड़ागढ़ भूराभगत महादेव में होगा जलाभिषेक

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आँखे छिंदवाड़ा। पवित्र सावन माह एवं नाग पंचमी के पावन अवसर पर 17 अगस्त 2026 (सोमवार) को ऐतिहासिक नागद्वारी यात्रा के तहत पंचमढ़ी से चौड़ागढ़ भूराभगत महादेव मंदिर तक भव्य एवं विशाल कांवड़ पदयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में श्रद्धालु पवित्र मां नर्मदा के गंगाजल सहित देश की नौ नदियों का पवित्र जल लेकर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए पदयात्रा करेंगे।समिति के अध्यक्ष जयकुमार नागवंशी (हनुमान भक्त) ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य भारत सहित संपूर्ण विश्व के कल्याण, सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करना है। धार्मिक आस्था और शिवभक्ति को समर्पित इस यात्रा में मध्यप्रदेश सहित देश-विदेश से लाखों शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है।यात्रा का शुभारंभ पंचमढ़ी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ होगा। इसके बाद श्रद्धालु "बम-बम भोले", "हर-हर महादेव" और "जय श्रीराम" के जयघोष के साथ घने जंगलों से होकर चौड़ागढ़ स्थित भूराभगत महादेव मंदिर पहुंचेंगे, जहां भगवान भोलेनाथ का पवित्र जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का समापन किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष जयकुमार नागवंशी ने देशभर के श्रद्धालुओं, युवाओं, महिलाओं एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस ऐतिहासिक नागद्वारी कांवड़ यात्रा को सफल बनाने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। इस वर्ष प्रथम बार आयोजित हो रही इस कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। "बम-बम भोले, हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ श्रद्धालु आस्था और सेवा के इस महाआयोजन का हिस्सा बनेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default