सीएम हेल्पलाइन का त्वरित निराकरण करें अधिकारी- ज्वाइन डायरेक्टर संयुक्त संचालक शिक्षा ने परासिया में ली समीक्षा बैठक

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
 

सच की आँखे परासिया -विकासखंड परासिया के संकुल प्राचार्य, प्राचार्य, जन शिक्षक,जन शिक्षा केंद्र प्रभारी की स्कूल समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक घनश्याम सोनी के द्वारा स्थानीय जनपद सभा कक्ष परासिया में ली गई जिसमें जॉइंट डायरेक्टर के द्वारा सीएम हेल्पलाइन को त्वरित निराकरण के आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।बैठक में सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के शिकायतकर्ता को भी मौके पर बुलाकर शिकायत का निराकरण किया गया। इस दौरान संयुक्त संचालक एवं पी.एल.मेश्राम सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा के द्वारा,नामांकन,रिजल्ट, साइकिल वितरण, पुस्तक वितरण, सीएम हेल्पलाइन .लैपटॉप . स्कूटी .अच्छे रिजल्ट्स की प्लानिंग . गुणवत्ता युक्तशिक्षा .पाठ्यक्रम . अपार आईडी .एमपी टास्क . फेल्ड अकाउंट . कोर्ट केस अन्य बिंदु पर समीक्षा की गई। इस समीक्षा बैठक में जीडी ऑफिस से मनोज काशीब, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीराम धुर्वे,परासिया .विकास खंड स्रोत समन्वयक श्याम कुमार गुन्हेरे सहित सभी प्राचार्य .बीएसी और जन शिक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default