सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, 111 यूनिट रक्त एकत्रित रक्तदान जरूरतमंदों के लिए जीवन बचाने का माध्यम : शेषराव यादवरक्त दान महादान, जरूरतमंद मरीजों के उपचार में आएगा काम : विवेक बंटी साहू
छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज, छिंदवाड़ा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 111 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर में सांसद विवेक बंटी साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, कलेक्टर हरेंद्र नारायन, अपर कलेक्टर श्री पटेल सहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, धर्मेंद्र मिगलानी, संजय पटेल, संदीप रघुवंशी, कुबेर सूर्यवंशी, शिवा सरसवार, मंडल अध्यक्ष मदन राय, विजेंद्र ठाकुर, नीरज सिंह ठाकुर, गोपाल कवरेत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है, जिसका सीधा संबंध जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने से है। सेवा संकल्प अभियान के तहत 111 यूनिट रक्तदान होना कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की सेवा भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के समय रक्त की उपलब्धता किसी मरीज और उसके परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा बन सकती है।
सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि रक्तदान महादान है। स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित यह रक्तदान शिविर सेवा, सहयोग एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि 111 यूनिट रक्त एकत्रित होने से जरूरतमंद मरीजों को आवश्यकता के समय रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग मिलेगा।
शिविर के आयोजन एवं सफल संचालन में पूर्व विधायक रमेश दुबे, विजय पांडे, कमलेश उईके, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, जिला उपाध्यक्ष राजू नंदवंशी, नीरज बंटी पटेल, योगेंद्र राणा, डॉ. कृष्णा हरजानी, भारत घई, गोपाल यदुवंशी, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, श्रीमती लीला बिजौलिया, राकेश अग्रवाल, मोंटी शर्मा, अभिषेक परतेती, मनीष निर्मलकर, आयुष पाल एवं विष्णु पाल सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।