आयुष्मान योजना से करोड़ों लोगों को मिल रहा स्वास्थ्य लाभ : सांसद बंटी विवेक साहूभैसादंड में 100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, 758 मरीजों का हुआ उपचार5 गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय किया रेफर

आयुष्मान योजना से करोड़ों लोगों को मिल रहा स्वास्थ्य लाभ : सांसद बंटी विवेक साहू

भैसादंड में 100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, 758 मरीजों का हुआ उपचार

5 गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय किया रेफर

छिन्दवाड़ा। सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान के अंतर्गत गुरुवार को भाजपा मंडल रोहनाकला के ग्राम भैसादंड स्थित पंचायत भवन में 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू ने किया। यह 100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला का पहला शिविर था। शिविर में कुल 758 मरीजों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया तथा मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। जांच के दौरान 5 गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित आयुष्मान योजना के माध्यम से पात्र लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में लगातार तीसरे वर्ष 100 दिनों तक प्रतिदिन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में चिन्हित गंभीर मरीजों को आवश्यकतानुसार जिला चिकित्सालय एवं अन्य चिकित्सा संस्थानों में बेहतर उपचार के लिए रेफर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान के तहत 17 सितंबर से पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक दोनों जिलों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके गांव के आसपास ही स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।

सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए ‘एक दीया आशीर्वाद का’ जलाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

शिविर के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से चर्चा कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर परिसर में सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया।

कार्यक्रम को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल, शिविर प्रभारी राजू नंदवंशी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय झाझरी ने भी संबोधित किया।

आज सोनापिपरी में लगेगा दूसरा स्वास्थ्य शिविर

100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला में 18 सितंबर को उमरेठ मंडल के ग्राम सोनापिपरी स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में दूसरा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, दिनेशकांत मालवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. कृष्ण हरजानी, भाजपा के वरिष्ठ नेता टीकाराम चंद्रवंशी, संजय सक्सेना, जगेन्द्र अल्डक, प्रभुनारायण नेमा, चंद्रकुमार चंदू जैन, नीरज भारद्वाज, दीपक खंडेलवाल, डॉ. हितेश मिश्रा, होम्योपैथिक वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. सपना साहू, मनोज यदुवंशी, अरविंद साबले, यशु भाऊ, लक्ष्मण लाडे, सुशील गोलू चौधरी, राजकुमार अहिरवार, संदीप पटेल, कुलदीप कराड़े, पुरुषोत्तम अहिरवार, संतकुमार यदुवंशी, करण यदुवंशी, वर्षा कमलेश यदुवंशी, सेवाराम सल्लाम, बीएमओ पुष्पा रानी, ठाकुर निरंजन सिंह, बालकराम यदुवंशी एवं चंचलेश बांगरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने