चांदामेटा में आभा आईडी बनाने शिविर आयोजितलगभग 120 लोगों की बनी डिजिटल हेल्थ आईडी, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ने की दी जानकारी

चांदामेटा में आभा आईडी बनाने शिविर आयोजित

लगभग 120 लोगों की बनी डिजिटल हेल्थ आईडी, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ने की दी जानकारी

छिन्दवाड़ा। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड परासिया के सेक्टर क्रमांक-1 चांदामेटा के वार्ड क्रमांक-10 में स्वास्थ्य विभाग एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सहयोग से आभा आईडी बनाने के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक संजीव भांवरकर के मार्गदर्शन में किया गया।

शिविर में लोगों को आभा आईडी के महत्व, उपयोग एवं इससे मिलने वाली डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। परामर्शदाता मनीष कैथवास ने बताया कि आभा आईडी भारत सरकार की डिजिटल हेल्थ व्यवस्था से जुड़ी निःशुल्क डिजिटल हेल्थ आईडी है। इसके माध्यम से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकता है।

एएनएम एस्टर प्रेमलता ने बताया कि आभा आईडी 14 अंकों की यूनिक आईडी होती है। शिविर के दौरान लोगों को आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया और इसके उपयोग की जानकारी दी गई। शिविर में लगभग 120 लोगों की आभा आईडी बनाई गई।

ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चांदामेटा की अध्यक्ष पूजा कैथवास ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से प्रत्येक वार्ड में इस तरह के शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

शिविर में बीपीएम अनूप साहू, एएनएम एस्टर प्रेमलता, आरिफ, निखद, परामर्शदाता मनीष कैथवास, बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, समाजसेवी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समिति की ओर से स्वास्थ्य विभाग से आए अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने