मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क, आरओबी एवं पुल निर्माण कार्यों का किया निरीक्षणसिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क, आरओबी एवं पुल निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

भोपाल/छिन्दवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा सीआईआरएफ के अंतर्गत निर्मित की जा रही 14.42 किलोमीटर लंबी सड़क, आरओबी एवं पुल निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने निर्माण कार्यों में आपसी समन्वय बनाए रखने और कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।

फोर एवं सिक्स लेन निर्माण का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरिफाटक से लालपुर, मुल्लापुरा होते हुए शंकराचार्य चौराहा से चंदूखेड़ी मार्ग तक फोर एवं सिक्स लेन निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। इसके साथ ही शिप्रा नदी पर प्रस्तावित अतिरिक्त पुल तथा टू-लेन आरओबी के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।

उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए सभी अधोसंरचना संबंधी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने