प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की 65 करोड़ से अधिक बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया : बंटी विवेक साहूशिवपुरी भाजपा मंडल के ग्राम भोकई स्थित प्राथमिक स्कूल में चौथे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सांसद ने किया शुभारंभनिःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 380 लोगों का उपचार, 3 गंभीर मरीज जिला चिकित्सालय रेफर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की 65 करोड़ से अधिक बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया : बंटी विवेक साहू

शिवपुरी भाजपा मंडल के ग्राम भोकई स्थित प्राथमिक स्कूल में चौथे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सांसद ने किया शुभारंभ

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 380 लोगों का उपचार, 3 गंभीर मरीज जिला चिकित्सालय रेफर

छिन्दवाड़ा। सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान की श्रृंखला के तहत रविवार को शिवपुरी भाजपा मंडल के ग्राम भोकई स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में चौथे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 380 मरीजों का पंजीयन हुआ। सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। वहीं, जांच के दौरान 3 गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। शिविर का शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू ने किया।

शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार नारी सशक्तिकरण के माध्यम से समाज के आर्थिक विकास को गति दे रही है। प्रधानमंत्री ने पूरे देश को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की 65 करोड़ से अधिक बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। अब हमारी बहनों को अपने इलाज के लिए किसी के भरोसे नहीं बैठना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा शहरों और गांवों में स्वास्थ्य केंद्रों एवं आंगनवाड़ियों के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की जा रही है।

प्रधानसेवक बनकर कार्य करता रहूंगा : सांसद

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं को प्रधानसेवक के रूप में कार्य करने वाला बताते हैं। इसी भावना के साथ मैं भी छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा का प्रधानसेवक बनकर कार्य कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।

उन्होंने कहा कि छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविरों में प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। जांच के दौरान गंभीर मरीज मिलने पर उन्हें जिला चिकित्सालय, नागपुर अथवा अन्य मेडिकल कॉलेजों में भेजकर उचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

सांसद ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने अपने बेटे को सेवा का अवसर दिया है। अब मेरा दायित्व है कि मैं आप लोगों के लिए प्रधानसेवक बनकर कार्य करूं।

सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रारंभ हुई है, जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

आज देवरी में लगेगा पांचवां शिविर

100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला के अंतर्गत सोमवार को खमारपानी भाजपा मंडल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत देवरी के पंचायत भवन में पांचवें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष गोपाल कवरेती ने क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

भोकई में आयोजित शिविर में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

भोकई में आयोजित शिविर के दौरान डब्ल्यूसीएल के जीएम विकास अग्रवाल, परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, मनोज कुशवाहा, प्रभुनारायण नेमा, मनोज यदुवंशी, विश्वेन्द्र बैस, मंडल अध्यक्ष देवी पाल, राकेश बेलवंशी, रामप्रसाद कुमरे, मंडल महामंत्री संदीप यादव, सरपंच पवनदेव इवनाती, ग्राम पटेल रविन्द्र चौधरी, देवी सिंह राजपूत, राम चंद्रवंशी, जैकी नागवंशी, कृष्ण मोहन सूर्यवंशी, चिंटू राय, राजेन्द्र पटेल, रामेश्वर शिववंशी, राम गुप्ता, जय पटेल, अश्विनी डेहरिया, अर्जुन भारती, कमलेश साहू, मनोज गोतम, यश कैशवानी, मनोज निषाद, राहुल मालवी, मनीष पटेल, शनिप्रसाद, रमेश सालवंशी, प्रीतम नारायण, नन्हेराम गोहिया, प्रेम नागवंशी, कोमल उईके, भीष्म यादव, ब्रज नागवंशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने