शिक्षक शिल्पकार की भांति करते हैं भावी पीढ़ी का निर्माण : बंटी विवेक साहू
सांसद ने छिन्दवाड़ा के चंद्रप्रभा लॉन और राज राजेश्वरी मंदिर शक्ति नगर में आयोजित समारोहों में सैकड़ों शिक्षकों का किया सम्मान
भव्य समारोहों में शिक्षकों पर पुष्पवर्षा कर किया सम्मान
छिन्दवाड़ा। शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं, जो एक शिल्पकार की भांति कार्य करते हुए भावी पीढ़ी का निर्माण करते हैं। भारतवर्ष की आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, त्याग और समर्पण की शिक्षा देने के साथ शिक्षण कार्य को शिक्षकों ने पूर्ण लगन और श्रद्धा से किया है। अनेक विषम परिस्थितियों और अल्प संसाधनों के बावजूद उन्होंने देश के भविष्य को संवारने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा के चंद्रप्रभा लॉन एवं राज राजेश्वरी मंदिर, शक्ति नगर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान कही।
सांसद बंटी विवेक साहू ने राज राजेश्वरी मंदिर, शक्ति नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद निधि से 3 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मंदिर प्रवेश द्वार का भूमिपूजन भी किया।
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि सनातन काल से ही भारतवर्ष शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। हमारे ऋषि-मुनियों, आचार्यों, कुलगुरुओं और शिक्षकों ने अपने अथक प्रयासों से इस पावन धरती को सींचा और भारत को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने शिक्षकों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण करते हुए शिक्षकों का सम्मान करना गौरव का विषय है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों सहित अन्य लोगों को भी त्योहारों के अवसर पर स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी के लिए प्रेरित करें, ताकि भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सभी अपना सहयोग प्रदान कर सकें।
सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों को नमन करते हुए कहा कि शिक्षक हमारे जीवन में गुरु के समान होते हैं, जो हमें आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं और हमारी प्रकृति एवं संस्कृति से परिचित कराते हैं। वास्तव में शिक्षक भगवान के स्वरूप के समान हैं, जो भावी पीढ़ी को एक शिल्पकार की भांति गढ़ते हैं। उनके शिष्य आगे चलकर राष्ट्र निर्माण और समाज उत्थान के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रमों में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
छिन्दवाड़ा के चंद्रप्रभा लॉन एवं राज राजेश्वरी मंदिर, शक्ति नगर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता जगेन्द्र अल्डक, चंद्रभान देवरे, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, विशवेन्द्र बैस, श्रीमती प्रवीणा अल्डक, अशोक चौबितकर, राघवेन्द्र मालवीय, चंद्रकुमार चंदु जैन, पंकज शुक्ला, गहरसिंह मेहदोले, लोकेश अल्डक, सचिन ताम्रकार, देवी सिंह चौरे, शरद बेंडे, दिवाकर ठाकरे, उकण्डराव देशमुख, अशोक साहू, राजेश वर्मा, आसिफ खान, शैलेन्द्र लोखंडे, हरि भाऊ मोहितकर, मिलिंद नवघरे, ओम गुप्ता, दीपू ठाकुर, मनोहर गेडाम, अमित भारद्वाज, विजय पाटिल, मनीष पारीख सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।