सांसद बंटी विवेक साहू ने 75 परिवारों को दी 3.15 लाख रुपये की आर्थिक सहायतासांसद कार्यालय में छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के हितग्राहियों को वितरित किए सहायता राशि के चेक

सांसद बंटी विवेक साहू ने 75 परिवारों को दी 3.15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

सांसद कार्यालय में छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के हितग्राहियों को वितरित किए सहायता राशि के चेक

छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के जरूरतमंद 75 परिवारों को अपनी स्वेच्छानुदान निधि से कुल 3 लाख 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर सहायता राशि के चेक वितरित किए। सांसद कार्यालय में आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को सहायता राशि प्रदान की गई।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि जरूरतमंद लोगों को आवश्यकतानुसार सहयोग उपलब्ध कराया जाए। इसी उद्देश्य से छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के जरूरतमंद परिवारों के आवेदनों पर विचार कर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

सांसद कार्यालय के अनुसार, सांसद बंटी विवेक साहू के समक्ष आर्थिक सहायता के लिए प्राप्त आवेदनों में उपचार, स्कूल एवं कॉलेज की फीस सहित अन्य आवश्यकताओं से जुड़े मामले शामिल हैं। हितग्राहियों के आवेदनों पर विचार के बाद स्वेच्छानुदान निधि से सहायता राशि स्वीकृत की जाती है।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, अलकेश लांबा, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, रामाकांत पटेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगेन्द्र अल्डक, राहुल बंटी उईके, राकेश दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने