सांसद बंटी विवेक साहू ने पौधारोपण कर सुनी लोगों की समस्याएं, किया निराकरण
वार्ड को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा रखने का दिलाया संकल्प
प्रतिदिन सुबह दोपहिया वाहन से शहर के वार्डों में पहुंचकर कर रहे पौधारोपण
छिन्दवाड़ा। सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा शहर के वार्ड क्रमांक 47 के बूथ क्रमांक 60 स्थित शारदा मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने वार्डवासियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पौधे लगाए तथा वार्ड को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा रखने का संकल्प दिलाया।
सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने के उद्देश्य से प्रतिदिन सुबह दोपहिया वाहन से विभिन्न वार्डों में पहुंचकर पार्कों, सार्वजनिक स्थानों एवं स्कूल परिसरों में पौधारोपण किया जा रहा है।
वार्ड क्रमांक 47 में पौधारोपण के दौरान सांसद ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल की। उन्होंने वार्ड में आवश्यक विकास कार्यों को लेकर भी नागरिकों से चर्चा की और क्षेत्र की आवश्यकताओं की जानकारी ली।
इस दौरान सांसद ने बूथ क्रमांक 59 के बीएलओ सूरज वर्मा के निवास पर वार्डवासियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर वार्ड के विकास, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में चल रही गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए।
सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने की अपील की।
इस अवसर पर नीरज सिंह के जन्मदिन के मौके पर सांसद ने उनके साथ पौधारोपण किया तथा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
ये रहे उपस्थित
पौधारोपण कार्यक्रम में चांद मंडल अध्यक्ष नीरज ठाकुर, गुलाबरा मंडल अध्यक्ष लीला बिजोलिया, महामंत्री मनीष सोनी, वार्ड प्रभारी निशा गोस्वामी, मंडल महामंत्री एवं बूथ अध्यक्ष आशुतोष बड़ीवा, चन्द्रकुमार बटके, संगीता डेहरिया, पूर्व पार्षद सोमती सिंगारे, वार्ड संयोजक राज गोहर, सिद्धांत सिंगारे, आयुष नागवंशी, राजा बड़ोदे, सतीश सरनकर, सतीश सोनी, विजय आम्रवंशी, संतोष साहू, रीना डेहरिया, नीलू छेत्री, बनवारी माहोरे, देवेंद्र पिंटू चौहान, रिंकू नरेंद्र कुशवाह, राजेश परिहार, योगेंद्र ठाकुर, योगेंद्र वर्मा, अखिलेश मिश्रा, सुनील भालावी, अमित दुबे, अर्पित द्विवेदी, मुकेश सराठे, दूधबहादुर सुब्बा, रमाशंकर गुप्ता, ममता डोंगरे, गंगा विश्वकर्मा, गोलू वर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।