जिले में अब तक 767.2 मिमी औसत वर्षा दर्जउमरेठ में सर्वाधिक 90.2 मिमी, छिंदवाड़ा में 27 मिमी बारिश

जिले में अब तक 767.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

उमरेठ में सर्वाधिक 90.2 मिमी, छिंदवाड़ा में 27 मिमी बारिश

छिंदवाड़ा। जिले में मानसून सीजन के दौरान अब तक 767.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1059 मिमी है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 971.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। वहीं 19 सितंबर की सुबह 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में जिले में 16.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई।

अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार, पिछले 24 घंटों में तहसील उमरेठ में सर्वाधिक 90.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा छिंदवाड़ा में 27, तामिया में 12, अमरवाड़ा में 2, चौरई में 9.2, हर्रई में 4.2, परासिया में 23, जुन्नारदेव में 3 और चांद में 16 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

जिले में एक जून से अब तक तहसीलवार वर्षा की स्थिति में छिंदवाड़ा में 454, मोहखेड़ में 537.2, तामिया में 1006.2, अमरवाड़ा में 715.8, चौरई में 776.4, हर्रई में 1063.2, बिछुआ में 649.3, परासिया में 547.9, जुन्नारदेव में 767.6, चांद में 813.7 तथा उमरेठ में 989.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

आंकड़ों के अनुसार, जिले में अब तक तामिया और हर्रई में सामान्य औसत के आसपास अथवा उससे अधिक वर्षा दर्ज हुई है, जबकि अन्य तहसीलों में वर्षा सामान्य औसत से कम रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने