ईवीएम-वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण 9 सितंबर को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से उपस्थित रहने की अपील
छिंदवाड़ा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरेंद्र नारायन द्वारा 9 सितंबर को प्रातः 11 बजे ईवीएम-वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण किया जाएगा।
यह निरीक्षण वेयर हाउस, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास, ईएलसी चौक, नागपुर रोड, छिंदवाड़ा स्थित गोदाम में आयोग के निर्देशानुसार किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी छिंदवाड़ा ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधियों से निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
