आंगनबाड़ी केंद्र अंबाडा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्वराधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मनमोहक झांकी और नृत्य से बांधा समां

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
आंगनबाड़ी केंद्र अंबाडा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व
राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मनमोहक झांकी और नृत्य से बांधा समां

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, परासिया के सेक्टर क्रमांक-1 अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-5, अंबाडा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे बच्चों को श्रीकृष्ण एवं राधा के स्वरूप में सजाया गया तथा आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के परामर्शदाता श्री मनीष कैथवास ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती एवं बच्चों का तिलक लगाकर किया। उन्होंने कहा कि नन्हे-मुन्ने बच्चों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झलक दिखाई देती है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में संस्कार, रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस दौरान बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को खूब आनंदित किया। उत्साह से भरे माहौल में उपस्थित अतिथि भी बच्चों के साथ नृत्य करने से खुद को नहीं रोक सके। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती पुष्पा भलावी एवं सहायिका श्रीमती आसमा खान ने अभिभावकों एवं ग्रामीणों से ऐसे सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आयोजनों में निरंतर सहभागिता करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी सुश्री मोनिका उईके एवं सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती विद्या मर्शकोले के मार्गदर्शन तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के परामर्शदाता श्री मनीष कैथवास के सहयोग से आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अंबाडा के सदस्य, बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default