छिंदवाड़ा गौरव दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम में होंगे शामिल, स्थानीयजनों से भी करेंगे भेंट
छिंदवाड़ा । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री मोहन नागर मंगलवार, 1 सितंबर को छिंदवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री नागर बैतूल से प्रस्थान कर सुबह 11 बजे सर्किट हाउस, छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से भेंट करेंगे।
इसके बाद दोपहर 12 बजे छिंदवाड़ा गौरव दिवस के अवसर पर अवधूत महायोगी दादा गुरूजी के पावन सानिध्य में खजरी चौक के आगे नवनिर्मित तालाब परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम के उपरांत श्री नागर दोपहर 3 बजे छिंदवाड़ा से सारणी, जिला बैतूल के लिए प्रस्थान करेंगे।
