लोगों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु जेके सीमेंट की क्रांतिकारी पहल का आगाज
पन्ना।। पन्ना ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने की दिशा में जेके सीमेंट लिमिटेड ने एक ऐतिहासिक और धमाकेदार पहल की है। अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत कंपनी ने सुदूर ग्रामीण इलाकों में 'मोबाइल मेडिकल वैन' का संचालन शुरू कर दिया है, जिसके जरिए अब मरीजों को छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए मीलों दूर शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। इस अनोखी वैन में तैनात योग्य डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम रोजाना गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों का बिल्कुल मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है और साथ में जीवनरक्षक दवाइयां भी निःशुल्क बांट रही है। इस सराहनीय कदम से ग्रामीण आंचल में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी दूर हो रही है और हर घर तक समय पर राहत पहुंच रही है।
अब बड़े अस्पतालों जैसी सुविधाएं सीधे गांव की चौखट पर, जल्द सजेंगे 'मेगा हेल्थ' और 'आई कैंप'!
प्राथमिक उपचार के इस सफल सफर के बाद जेके सीमेंट अब ग्रामीण स्वास्थ्य के मोर्चे पर एक और बड़ा धमाका करने जा रहा है। कंपनी बहुत जल्द गांवों में विशाल 'मेगा हेल्थ कैंप' और विशेष 'नेत्र जांच शिविर आयोजित करने वाली है, जहां जाने-माने विशेषज्ञ डॉक्टर गंभीर बीमारियों की जांच करेंगे और जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे व परामर्श देंगे। इसके साथ ही, यह चिकित्सा दल ग्रामीणों को स्वच्छता, पोषण और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी कर रहा है। जेके सीमेंट की यह दूरदर्शी पहल ग्रामीण भारत के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जिससे पिछड़े इलाकों में सेहत और खुशहाली का नया सवेरा हो रहा है।
Tags
पन्ना जिला