अमानगंज की बेटियों ने रचा इतिहास, भक्ति त्रिपाठी और वंशिका जाटव का राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन

अमानगंज की बेटियों ने रचा इतिहास,
 भक्ति त्रिपाठी और वंशिका जाटव का राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन
अमानगंज की बेटियों ने रचा इतिहास,  भक्ति त्रिपाठी और वंशिका जाटव का राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन

अमानगंज।। अमानगंज नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमानगंज की छात्राओं ने खेल जगत में नगर व जिले का नाम रोशन किया है। संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दमोह की टीम को परास्त किया।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में छात्राओं के शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की दो प्रतिभावान खिलाड़ियों भक्ति त्रिपाठी और वंशिका जाटव का चयन राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता आगामी दिनों में ग्वालियर में आयोजित की जाएगी। पन्ना की ये बेटियां अब राज्य स्तर पर अपने हुनर की चमक बिखेरेंगी।
छात्राओं की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संस्था प्राचार्य श्री मनीष कुमार रेजा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को निखारने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्राचार्य द्वारा विद्यालय की खेल प्रभारी श्रीमती तहसीन बानो, सुश्री श्रृष्टि व्यास एवं आशीष कुमार खरे को खेल गतिविधियों के कुशल संचालन और छात्राओं के मार्गदर्शन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिनके निरंतर परिश्रम और प्रेरणा से बेटियों ने यह मुकाम हासिल किया है।
बेटियों के इस चयन पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं नगरवासियों ने दोनों छात्राओं और खेल प्रभारियों को बधाई देते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्णिम प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने