पिपरिया भानु में माटी गणेश-सिद्ध गणेश कार्यशाला आयोजितमहिलाओं और बच्चों ने उत्साह से लिया हिस्सा, मिट्टी की गणेश प्रतिमा से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

पिपरिया भानु में माटी गणेश-सिद्ध गणेश कार्यशाला आयोजित

महिलाओं और बच्चों ने उत्साह से लिया हिस्सा, मिट्टी की गणेश प्रतिमा से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान के तहत जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में विकासखंड अमरवाड़ा के ग्राम पिपरिया भानु में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यशाला में श्रीमती कामना कुसुम अहरवार ने प्राकृतिक मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमा तैयार की। इस दौरान मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने के माध्यम से पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। आयोजकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्राकृतिक सामग्री से गणेश प्रतिमाएं बनाने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यशाला जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक अमरवाड़ा वंदना राकेशिया के मार्गदर्शन में तथा उग्र प्रभा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष नीलेश डेहरिया की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पिपरिया भानु के अध्यक्ष घनश्याम उइके, अतिथि शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित दूजलाल उइके, अफरोजा, सुनील, अनिल, विजय अहरवार एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default