आयुर्वेद दिवस के पूर्व जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजनआयुर्वेदिक प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, औषधीय पौधों की पहचान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

आयुर्वेद दिवस के पूर्व जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

आयुर्वेदिक प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, औषधीय पौधों की पहचान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

छिन्दवाड़ा। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय एवं आयुष विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आगामी 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में जिले में आयुर्वेद दिवस के पूर्व विभिन्न जनजागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला यावतकर के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न आयुष संस्थानों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण रघुवंशी ने बताया कि जिले के शासकीय आयुर्वेद संस्थानों एवं संबंधित क्षेत्रों में नागरिकों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें आयुर्वेदिक प्रश्नोत्तरी, औषधीय पौधों की पहचान, चित्रकला प्रतियोगिता, दिनचर्या पर व्याख्यान, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, उमंग कार्यक्रम के अंतर्गत व्याख्यान तथा आयुर्वेद औषधालयों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर प्रमुख रहे।

जिले के छिंदवाड़ा, पांजरा, कपूरदा, तामिया, रंगारी, हिवड़खेड़ी, कुंडा, पलटवाड़ा, रांजना, मानकदेही, बादगांव, बिंदरई, गुरैया, चांगोव एवं घोटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में इन गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में 850 से अधिक लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान प्रतिभागियों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति, स्वस्थ जीवनशैली तथा औषधीय पौधों के महत्व की जानकारी दी गई।

जिला चिकित्सालय के आयुष विंग में होगा मुख्य कार्यक्रम

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिले का मुख्य कार्यक्रम जिला चिकित्सालय स्थित आयुष विंग में आयोजित किया जाएगा। यहां निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, जिसमें नागरिकों को आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने