सांसद बंटी विवेक साहू आज स्वास्थ्य शिविरों का करेंगे शुभारंभ, विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण
गणेश पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं पूजन-अर्चन भी करेंगे
छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू आज 23 सितंबर को जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे जिला चिकित्सालय छिन्दवाड़ा में आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर तथा अमरवाड़ा के ग्राम बाबू टोला में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही जामई में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद बंटी विवेक साहू सुबह 11 बजे गर्ल्स कॉलेज छिन्दवाड़ा में विराजित भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं पूजन करेंगे। इसके बाद सुबह 11:20 बजे जिला चिकित्सालय छिन्दवाड़ा के गेट नंबर 4 के पास आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयोजित आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे।
सुबह 11:40 बजे वे बसंत कॉलोनी स्थित हीरा होम्स में विराजित भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं पूजन करेंगे। दोपहर 12:20 बजे अमरवाड़ा के ग्राम बाबू टोला में 100 दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे।
सांसद साहू शाम 4 बजे जामई में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इसके बाद रात्रि 8 बजे से छिन्दवाड़ा नगर के विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं पूजन-अर्चन करेंगे।