उत्कृष्ट विद्यालय अमरवाड़ा में ‘माटी गणेश’ निर्माण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशविद्यार्थियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

उत्कृष्ट विद्यालय अमरवाड़ा में ‘माटी गणेश’ निर्माण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विद्यार्थियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

अमरवाड़ा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना राकेसिया के समन्वय में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अमरवाड़ा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘माटी गणेश’ निर्माण रहा। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष एवं एमएसडब्ल्यू द्वितीय वर्ष की छात्रा श्रीमती त्रिवेणी चंद्रवंशी ने प्राकृतिक मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमा तैयार की। उन्होंने विद्यार्थियों एवं नवांकुर सखियों को पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमा निर्माण की प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं को अपनाने से जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने में मदद मिलती है। गणेश उत्सव को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए लोगों को मिट्टी की प्रतिमाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता श्री राजेश तिवारी ने किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर नवांकुर संस्था स्वामी विवेकानंद समिति के श्री सूरसिंग वर्मा द्वारा विकासखंड समन्वयक एवं परामर्शदाताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उग्रप्रभा नवांकुर संस्था के पदाधिकारी एवं श्री नीलेश डेहरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना राकेसिया, परामर्शदाता श्री राजेश तिवारी, श्री भुनेश्वर सूर्यवंशी, डॉ. राजकुमार मालवी एवं श्री संदीप सोनी सहित अन्य उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं जलाशयों की स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। अंत में सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default