नेहरू स्टेडियम में धान की खेती कर कांग्रेस नेता यशदीप साहू ने जताया विरोध

नेहरू स्टेडियम में धान की खेती कर कांग्रेस नेता यशदीप साहू ने जताया विरोध
जुन्नारदेव। नगर के प्रमुख खेल मैदान नेहरू स्टेडियम की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस नेता यशदीप साहू के नेतृत्व में युवाओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। मैदान में जलभराव और दलदल जैसी स्थिति के बीच युवाओं ने प्रतीकात्मक रूप से धान की खेती कर नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की।यशदीप साहू ने आरोप लगाया कि भाजपा के संकल्प पत्र में नेहरू स्टेडियम के विकास एवं निर्माण का वादा किया गया था, लेकिन नगर परिषद द्वारा अब तक इस दिशा में अपेक्षित कार्य नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण मैदान वर्तमान में जलभराव, झाड़ियों और गंदगी से जूझ रहा है, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास में परेशानी हो रही है।
उन्होंने नगर पालिका से मैदान की तत्काल साफ-सफाई, जल निकासी की व्यवस्था और स्टेडियम के विकास कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की। साहू ने कहा कि “जिस मैदान में खिलाड़ियों का भविष्य तैयार होना चाहिए, वहां धान की फसल उगने जैसी स्थिति खेल सुविधाओं की बदहाली को दर्शाती है।”प्रदर्शन में योगेश नागेश, ऋतिक, मो. जैद, अरुण इवनाती, जागीर अली, मिथलेश साहू, नितेश तिवारी, नवदीप, घनश्याम, आयुष, अभय रूपम, विजय डेहरिया, साहिल, अतुल, कुणाल एवं शिवम सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने