छिंदवाड़ा में गौशाला संचालकों की बैठक, रामजी किरार बने जिला अध्यक्ष
रामजी किरार बने गौ एवं गौशाला उत्थान संघ के छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष
सच की आंखें न्यूज़ छिंदवाड़ा, 28 सितंबर। इंडियन कॉफी हाउस, पुलिस लाइन के पास छिंदवाड़ा में गौशाला संचालकों एवं गौसेवकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में गौशाला संचालन में आ रही समस्याओं सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी 26 अक्टूबर 2026 को जबलपुर में संभागीय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम में जबलपुर संभाग के सभी गौशाला संचालकों को मंच से सम्मानित करने पर भी चर्चा हुई।गौ एवं गौशाला उत्थान संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा के आदेशानुसार सर्वसम्मति से रामजी किरार (पटेल) को जिला छिंदवाड़ा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में जबलपुर संभागीय अध्यक्ष संजू राऊत, प्रदेश मीडिया प्रभारी गयाप्रसाद सोनी, वर्षा यादव, ज्योति गढेकर, लक्ष्मीचंद साहू, महेश वर्मा, वर्षा सोनी, रंजना चौहान, संतोषी नायक सहित गौशाला संचालक एवं गौसेवक उपस्थित रहे। मीडिया संगठन जिला अध्यक्ष छिंदवाड़ा मनेश साहु संपादक एवं लोकहित जनकल्याण समिति के पदाधिकारी भी बैठक में सम्मिलित हुए।
Tags
छिंदवाड़ा