ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज ने उजाड़ा परिवार, पैसों के विवाद में पिता की हत्या; छोटा भाई ICU में, आरोपी फरार

ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज ने उजाड़ा परिवार, पारिवारिक विवाद में पिता की हत्या

12 लाख के लोन के बाद भी बढ़ती रही पैसों की जरूरत, छोटा भाई गंभीर घायल; आरोपी फरार

ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज ने उजाड़ा परिवार, पैसों के विवाद में पिता की हत्या; छोटा भाई ICU में, आरोपी फरार
ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज ने उजाड़ा परिवार, पैसों के विवाद में पिता की हत्या; छोटा भाई ICU में, आरोपी फरार

सच की आंखें न्यूज़ | उमरेठ। ऑनलाइन गेमिंग की लत और उससे बढ़ते कर्ज ने एक परिवार को गंभीर संकट में डाल दिया। उमरेठ थाना क्षेत्र के हेटी गांव में रात करीब 2 बजे पैसों और कर्ज को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में 58 वर्षीय राम गणेश पवार की मौत हो गई, जबकि उनका छोटा भाई चंदू पवार (31) गंभीर रूप से घायल है और ICU में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में अरुण पवार (33) को आरोपी बनाया है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।
12 लाख के लोन के बाद भी बढ़ती रही पैसों की जरूरत
जानकारी के अनुसार अरुण पवार पर ऑनलाइन गेमिंग के चलते कर्ज बढ़ता जा रहा था। बताया गया है कि उसके पिता ने पहले करीब 12 लाख रुपए का लोन लेकर उसे दिए थे। इसके बाद खेत के खाते से भी लोन करवाया गया। इसके बावजूद आर्थिक जरूरतें कम नहीं हुईं और अरुण द्वारा परिवार से लगातार रुपए की मांग किए जाने की बात सामने आई है।
पैसों को लेकर पहले भी हुआ था विवाद
आर्थिक लेनदेन और कर्ज को लेकर परिवार में पहले से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। तीजा पर्व की रात भी परिवार में विवाद होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद विगत रात एक बार फिर विवाद हुआ और मामला मारपीट व हिंसा तक पहुंच गया।
पिता की मौत, छोटा भाई ICU में
बताया गया है कि अरुण पवार अपनी पत्नी और बेटी के साथ छिंदवाड़ा में रहता था। घटना के समय परिवार के सदस्य मौजूद थे। विवाद के दौरान राम गणेश पवार की मौत हो गई, जबकि चंदू पवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद जेवर-नकदी लेकर फरार होने की सूचना
घटना के बाद आरोपी के घर से जेवर और नकदी लेकर फरार होने की जानकारी भी सामने आई है। घटना से पहले पारिवारिक विवाद को लेकर अरुण की पत्नी सहित परिजनों द्वारा उमरेठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात भी सामने आई है। रिपोर्ट के बाद अरुण द्वारा आत्महत्या की बात वाला वीडियो जारी किए जाने की जानकारी भी पुलिस जांच में सामने आई है।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही उमरेठ पुलिस ने जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है। मामले में BNS की धारा 103(1) और 109(1) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या के कारण, कर्ज और आर्थिक लेनदेन सहित पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने