100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों का सबसे अधिक लाभ ग्रामीणों को मिल रहा : बंटी विवेक साहू
डोडा सेमर में आयोजित हुआ 36वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 313 मरीजों की जांच कर वितरित की गईं दवाएं
18 गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय किया गया रेफर
छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश सरकार ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़े, इसके लिए सुदूर अंचलों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर अभियान का सबसे अधिक लाभ ग्रामीण और आदिवासी परिवारों को मिल रहा है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान के अंतर्गत भाजपा जुन्नारदेव ग्रामीण मंडल के अंतिम गांव डोडा सेमर में आयोजित 36वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को संबोधित करते हुए कही।
डोडा सेमर पहुंचे सांसद, ग्रामीणों ने किया स्वागत
आयोजकों के अनुसार, डोडा सेमर गांव में पहली बार किसी सांसद के पहुंचने पर ग्रामीणों और आदिवासी परिवारों ने प्रसन्नता व्यक्त की। सांसद बंटी विवेक साहू का ग्रामीणों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सांसद, भाजपा पदाधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने गांव में पौधारोपण भी किया।
313 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, 18 गंभीर मरीज रेफर
स्वास्थ्य शिविर में कुल 313 मरीजों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 145 महिलाएं एवं बालिकाएं तथा 168 पुरुष एवं युवा शामिल रहे। मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। वहीं, बेहतर उपचार की आवश्यकता वाले 18 गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
सांसद बंटी विवेक साहू और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने शिविर में उपचार कराने पहुंचे मरीजों से चर्चा की। उन्होंने चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से मरीजों को उचित उपचार एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही।
आदिवासी समाज के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का दावा
सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने ग्रामीण और आदिवासी समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, जबकि भाजपा सरकार जनजातीय समुदाय तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक नथनशाह कवरेती, भाजपा जिला महामंत्री कमलेश उइके और मंडल अध्यक्ष भूषण सूर्यवंशी ने भी संबोधित किया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू नंदवंशी, जिला पंचायत सदस्य अरुण परते, जनपद सदस्य रंगुलाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, पूर्व जिला महामंत्री राजू नरोटे, दमुआ नगर अध्यक्ष सोनू पाटिल, जिला मंत्री किसान मोर्चा चंपालाल सूर्यवंशी, मंडल महामंत्री होरीराम यदुवंशी, राजेश कुशराम, आशीष सूर्यवंशी, दिनेश प्रजापति, कुंदन सूर्यवंशी, भागलाल यदुवंशी, सरपंच भजनलाल बरकड़े, सरपंच समलू बन, सरपंच प्रेमा बरकड़े, संतोष साहू, केशव साहू, पुरन साहू, एससी मोर्चा अध्यक्ष शिवचरण बनवंशी, उपसरपंच राहुल महलवंशी, बूथ अध्यक्ष घनसराम दर्शमा, रामनाथ यदुवंशी, कैलाश यदुवंशी, देवा धुर्वे, जित्तू साहू और विनोद विश्वकर्मा सहित विभिन्न गांवों के सरपंच, उपसरपंच, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
Tags
छिंदवाड़ा