पौनिया और रमपुरी में आबकारी-पुलिस की दबिश13 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 1410 किलो महुआ लाहन बरामद

पौनिया और रमपुरी में आबकारी-पुलिस की दबिश

13 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 1410 किलो महुआ लाहन बरामद

छिन्दवाड़ा। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के आदेश एवं सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के निर्देशन में आबकारी वृत्त चौरई के अंतर्गत ग्राम पौनिया और रमपुरी में आबकारी एवं पुलिस बल द्वारा दबिश कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए। टीम ने मौके से कुल 13 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1410 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया।

कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश सिंघल, आबकारी प्रधान आरक्षक राजकुमार यदुवंशी, आरक्षक भारती मरकाम तथा पुलिस थाना चांद का बल शामिल रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने