गांवों के विकास के लिए भाजपा सरकार कृतसंकल्पित : बंटी विवेक साहूसांसद ने ग्राम पंचायत लोहांगी में 24वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ, 302 मरीजों का हुआ उपचारदो गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय किया गया रेफर, सेवा संकल्प अभियान के तहत किया पौधारोपण

गांवों के विकास के लिए भाजपा सरकार कृतसंकल्पित : बंटी विवेक साहू

सांसद ने ग्राम पंचायत लोहांगी में 24वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ, 302 मरीजों का हुआ उपचार

दो गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय किया गया रेफर, सेवा संकल्प अभियान के तहत किया पौधारोपण

छिन्दवाड़ा। सांसद विवेक बंटी साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा, संकल्प और स्वास्थ्य’ के 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत भाजपा सांवरी मंडल-2 की ग्राम पंचायत लोहांगी में 24वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 302 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इनमें 159 महिलाएं एवं बालिकाएं और 143 पुरुष एवं युवा शामिल रहे। वहीं, दो गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय छिन्दवाड़ा रेफर किया गया। सांसद बंटी विवेक साहू ने शिविर का शुभारंभ किया।

दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उद्देश्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि गांवों के विकास के लिए भाजपा सरकार कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण और जनकल्याण की दिशा में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा से जिले में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

सांसद ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बड़े अस्पतालों में उपचार उपलब्ध कराने में सहायता करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के माध्यम से छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा के विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार के प्रयासों का उल्लेख

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कार्य कर रही है। कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सदन साहू सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधारोपण

कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सदन साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखन डोंगरे, मंडल अध्यक्ष लाल सिंह बट्टी, कैलाश घाघरे, जनपद सदस्य चौतलाल धुर्वे, सरपंच नरेंद्र बुआड़े, भाजपा के वरिष्ठ नेता रिजवान कुरैशी, राजू नरोटे, अलकेश लांबा, चंद्रकुमार चंदू जैन, संतोष साहू, भगवान दास घाघरे, प्रकाश भादे, नारायण पाठे, ऋषि सोनी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने