घोड़ावाड़ी में आयोजित 26वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 474 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवाओं का वितरण
16 गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा किया गया रेफर
छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास कर रही हैं। ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए दूर न जाना पड़े, इसके लिए सुदूर अंचलों में भी आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए जा रहे हैं। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन’ की श्रृंखला में भाजपा चांद ग्रामीण मंडल के ग्राम घोड़ावाड़ी में आयोजित 26वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य लखन वर्मा एवं चौरई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजेंद्र ठाकुर ने भी संबोधित किया।
सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि कांग्रेस ने ग्रामीणों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया और उनके विकास पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं और विकास की स्थिति चिंताजनक रही। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दिए जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने शिविर में पहुंचकर उपचार कराने आए मरीजों से चर्चा की और चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मरीजों की उचित जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं सहित अन्य लोगों को रक्तदान के लिए भी प्रेरित किया।
474 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 16 मरीज रेफर
ग्राम घोड़ावाड़ी में आयोजित इस 26वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कुल 474 लोगों ने पंजीयन कराया। इनमें 209 महिलाएं एवं बालिकाएं तथा 265 पुरुष एवं युवा शामिल रहे। शिविर में सभी पंजीकृत लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं, गंभीर स्थिति वाले 16 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा रेफर किया गया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजू नरोटे, सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, चौरई नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय, जिला मंत्री नीलू निर्मलकर, किसान मोर्चा जिला मंत्री दीपक किशोर तिवारी, मंडल महामंत्री जितेंद्र पटेल एवं अनिल उइके, मंडल उपाध्यक्ष अनिल सनोडिया एवं रामनरेश रघुवंशी, बूथ अध्यक्ष सुमेर सिंह ठाकुर, प्रेम सनोडिया, मंगलमूर्ति सनोडिया, पतिराम वर्मा, हरवंश रघुवंशी, गिरिजानंदन सनोडिया, कार्यालय मंत्री जीत रघुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Tags
छिंदवाड़ा