रैम्प योजना की वेंडर डेवलपमेंट कार्यशाला अब 27 व 28 अक्टूबर को
छिंदवाड़ा। जिले में रैम्प योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र पर आयोजित होने वाली दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट कार्यशाला की तारीख में बदलाव किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह कार्यशाला 15 एवं 16 अक्टूबर 2026 को होटल द करण में आयोजित होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया है।
महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, छिंदवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब यह कार्यशाला 27 एवं 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। कार्यशाला का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में वेंडर विकास से संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।
Tags
छिंदवाड़ा