चांद वितरण केंद्र के अंतर्गत कई क्षेत्रों में आज बिजली रहेगी बंद
33 केवी लाइन के मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक विद्युत प्रदाय रहेगा बाधित
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, चौरई के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि 10 अक्टूबर 2026 को चौरई संभाग के अंतर्गत 33 केवी विद्युत लाइन के रखरखाव एवं मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
इस दौरान चौरई संभाग के चांद वितरण केंद्र से जुड़े सभी उच्चदाब कनेक्शनों के साथ 33/11 केवी उपकेंद्र चांद से बिजली प्राप्त करने वाले क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में चांद टाउन, कौआखेड़ा कृषि क्षेत्र, चांदढाना, ढीमरमेटा, गौहरगांव, हरनाखेड़ी और भांडपिपरिया सहित उपकेंद्र से जुड़े अन्य गांव शामिल हैं।
कार्य के अनुसार समय में हो सकता है बदलाव
विद्युत कंपनी के अनुसार, रखरखाव कार्य की आवश्यकता को देखते हुए बिजली बंद रहने की निर्धारित अवधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है। बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।