प्रदेश में फार्म-6 प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी, अब तक 4.06 लाख से अधिक आवेदन मिले
इनमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 1.92 लाख से अधिक आवेदन शामिल
छिंदवाड़ा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा के अनुसार, 1 अक्टूबर से अब तक प्रदेशभर में कुल 4 लाख 6 हजार 338 फार्म-6 प्राप्त हुए हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 92 हजार 851 आवेदन शामिल हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि फार्म-6 प्राप्त करने के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने का अवसर दिया जा रहा है।
Tags
छिंदवाड़ा