ग्राम पंचायत जिगनी में राधा सरपंच निर्वाचित

अजयगढ़।। अजयगढ़ पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत अजयगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत जिगनी में गत 29 सितम्बर को सरपंच पद के लिए संपन्न हुए मतदान पश्चात शनिवार को निर्वाचन परिणाम की घोषणा की गई। जिगनी में राधा पत्नी मूरत सिंह के सरपंच निर्वाचित होने पर रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार सुरेन्द्र अहिरवार द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने