भाजपा सरकार में पारंपरिक खेलों को मिल रहा महत्व : सांसद बंटी विवेक साहू
छिंदा सेठिया में आयोजित विशाल इनामी दंगल में शामिल हुए सांसद, विजेता पहलवानों को किया पुरस्कृत
छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन और पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन मिलने से प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
सांसद बंटी विवेक साहू ने यह बात छिंदा सेठिया के दुर्गा ग्राउंड में वर्ष 1986 से लगातार आयोजित हो रहे विशाल इनामी दंगल प्रतियोगिता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही मल्लयुद्ध वीरता और शारीरिक क्षमता का प्रतीक रहा है। पारंपरिक खेलों में कुश्ती का महत्वपूर्ण स्थान है।
दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच
सांसद बंटी विवेक साहू ने दंगल प्रतियोगिता में शामिल होकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता का आनंद लिया। दंगल में स्थानीय पहलवानों के साथ दूर-दराज क्षेत्रों से आए पहलवानों ने भी हिस्सा लिया। पहलवानों ने विभिन्न दांव-पेंचों का प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
सांसद ने प्रतियोगिता के विजेता पहलवानों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में परासिया विधानसभा प्रभारी ज्योति डेहरिया, सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, क्रेडिट सोसायटी अध्यक्ष मार्कण्डेय सूर्यवंशी, मंडल अध्यक्ष देवी पाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू नरोटे, राकेश दुबे, लल्लन यादव, रामअवतार गुप्ता, राजेश पासवान, महेंद्र पाल, चिंटू राय, महेंद्र राय, देवी सिंह राजपूत, कृष्णमोहन सूर्यवंशी सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।