गल्ला मंडी क्षेत्र में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
पन्ना। पन्ना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी के पास एक मकान में 36 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान सुरेंद्र विश्वकर्मा, पिता बलराम विश्वकर्मा, निवासी गल्ला मंडी, पन्ना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र गल्ला मंडी के सामने चाय की दुकान संचालित करता था। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब ढाई वर्ष पहले हुई थी।
घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के बाद ही घटना के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Tags
पन्ना