गुरैया जैविक हाट में बढ़ी सब्जियों की आवक, एक घंटे में बिक रही किसानों की उपजरबी सीजन में सब्जियों की उपलब्धता बढ़ने लगी, किसानों को मिल रहा सीधा बाजार

गुरैया जैविक हाट में बढ़ी सब्जियों की आवक, एक घंटे में बिक रही किसानों की उपज

रबी सीजन में सब्जियों की उपलब्धता बढ़ने लगी, किसानों को मिल रहा सीधा बाजार

छिन्दवाड़ा। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में गुरैया सब्जी मंडी में प्रत्येक शनिवार को आयोजित जैविक हाट में किसानों की भागीदारी और सब्जियों की आवक लगातार बढ़ रही है। रबी सीजन की शुरुआत के साथ खेतों में सब्जियों का उत्पादन बढ़ने लगा है, जिसका असर जैविक हाट में भी दिखाई देने लगा है।

मांग बढ़ने से किसानों को मिल रहा लाभ

जैविक हाट में स्थानीय किसान ताजी और प्राकृतिक तरीके से उत्पादित सब्जियां बिक्री के लिए ला रहे हैं। सब्जियों की अच्छी मांग के चलते कई किसानों की पूरी उपज महज एक घंटे में बिक जा रही है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए सीधा बाजार मिल रहा है, वहीं शहरवासियों को भी ताजी सब्जियां खरीदने का अवसर मिल रहा है।

मौसमी सब्जियों की बढ़ रही उपलब्धता

रबी सीजन में सब्जियों की आवक बढ़ने से आने वाले दिनों में जैविक हाट में सब्जियों की विविधता और उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। किसान भिंडी, लौकी, पालक, धनिया, बैंगन, मिर्च सहित विभिन्न प्रकार की मौसमी सब्जियां लेकर हाट पहुंच रहे हैं।

किसानों और उपभोक्ताओं, दोनों को सुविधा

जैविक हाट का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज के विक्रय के लिए सीधा बाजार उपलब्ध कराना और शहरवासियों तक ताजी व प्राकृतिक तरीके से उत्पादित सब्जियां पहुंचाना है। इस पहल से किसानों को अपनी उपज बेचने का सुविधाजनक माध्यम मिल रहा है। वहीं, ताजी सब्जियों की उपलब्धता के कारण उपभोक्ताओं का भी जैविक हाट के प्रति रुझान बढ़ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने