जीवीतेश भावरकर ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदकभाला फेंक स्पर्धा में हासिल किया प्रथम स्थान, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

जीवीतेश भावरकर ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

भाला फेंक स्पर्धा में हासिल किया प्रथम स्थान, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

छिन्दवाड़ा। शिवपुरी में 7 से 11 अक्टूबर 2026 तक आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीवीतेश भावरकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर छिन्दवाड़ा जिले को गौरवान्वित किया।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर जीवीतेश भावरकर का चयन आगामी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की भाला फेंक स्पर्धा के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर वे मध्यप्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे और बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश के लिए पदक जीतने का प्रयास करेंगे।

उपलब्धि पर जताई खुशी, दी शुभकामनाएं

जीवीतेश की इस सफलता पर खेल प्रेमियों, विद्यालय परिवार, उनके कोच सुमंत लकड़ा और परिजनों ने खुशी जाहिर की। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने