सांसद बंटी विवेक साहू ने महात्मा गांधी को अर्पित किए श्रद्धा सुमन, चलाया चरखा

सांसद बंटी विवेक साहू ने महात्मा गांधी को अर्पित किए श्रद्धा सुमन, चलाया चरखा

छिंदवाड़ा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने सांसद कार्यालय में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान सांसद साहू ने चरखा भी चलाया।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि महात्मा गांधी का चरखा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, आर्थिक स्वावलंबन और स्वदेशी का सशक्त प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन के दौरान भारत से कच्चा कपास लेकर विदेशी कपड़ों को यहां बेचा जाता था। महात्मा गांधी ने चरखे के माध्यम से ग्रामीणों को स्वयं सूत कातने और खादी वस्त्र तैयार करने का साधन उपलब्ध कराया।

उन्होंने कहा कि गांधी जी ने देशवासियों से विदेशी वस्त्रों का त्याग कर स्वदेशी खादी अपनाने का आह्वान किया था। चरखा स्वावलंबन और स्वदेशी की भावना का प्रतीक बनकर स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगेन्द्र अल्डक, अभिलाष गोहर, रिजवान कुरैशी, चंद्रकुमार चंदू जैन, राजू नरोटे, शशांक चंदेल सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने