सांसद बंटी विवेक साहू ने दिवंगत जनों को अर्पित की श्रद्धांजलि

सांसद बंटी विवेक साहू ने दिवंगत जनों को अर्पित की श्रद्धांजलि

छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच क्षेत्र के दिवंगत जनों के शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और श्रद्धांजलि अर्पित की।

सांसद साहू ग्राम कौआखेड़ा में स्वर्गीय गुनाराम बरोले के निवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इसके बाद उन्होंने बिछुआ में श्रीमती लक्ष्मी मिनोटे के निवास पहुंचकर उनके पति स्वर्गीय रामदयाल मिनोटे के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। चांद में भी उन्होंने स्वर्गीय डॉ. फागलाल माहोरे के निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता लखन कुमार वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष दानसिंग पटेल, जिला मंत्री लक्ष्मीकांत ‘गोलू’ नागरे, मंडल अध्यक्ष शैलेष चोपड़े, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू नरोटे सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं परिवारजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने