पीएम सूर्य घर योजना के तहत परासिया में जागरूकता एवं पंजीयन शिविर कलयोजना की जानकारी के साथ बैंक ऋण और सोलर वेंडरों से संबंधित मार्गदर्शन मिलेगा

पीएम सूर्य घर योजना के तहत परासिया में जागरूकता एवं पंजीयन शिविर कल

योजना की जानकारी के साथ बैंक ऋण और सोलर वेंडरों से संबंधित मार्गदर्शन मिलेगा

छिन्दवाड़ा। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा परासिया शहर वितरण केंद्र में एक दिवसीय जागरूकता एवं हितग्राही पंजीयन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर 6 अक्टूबर, मंगलवार को स्थानीय परासिया वितरण केंद्र कार्यालय, बीएसएनएल कार्यालय के पीछे आयोजित होगा।

शिविर में नागरिकों एवं हितग्राहियों को पीएम सूर्य घर योजना, सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना तथा योजना से मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए बैंक से ऋण लेने के इच्छुक हितग्राहियों को बैंक कर्मचारियों द्वारा ऋण प्रक्रिया एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अलावा सौर ऊर्जा से संबंधित वेंडरों एवं विद्युत कंपनी के कर्मचारियों द्वारा सोलर संयंत्र की स्थापना, प्रक्रिया एवं योजना से जुड़ी अन्य जानकारी भी दी जाएगी। इच्छुक नागरिक शिविर में पहुंचकर योजना के लिए अपना पंजीयन करा सकेंगे।

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, परासिया के कार्यपालन अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजना का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली खर्च को कम करने के साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में भी सहयोग किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने