33 केवी लाइन के मेंटेनेंस से चौरई क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधितसुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रहेगी विद्युत आपूर्ति

33 केवी लाइन के मेंटेनेंस से चौरई क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रहेगी विद्युत आपूर्ति

छिन्दवाड़ा। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, चौरई के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि 6 अक्टूबर को चौरई संभाग अंतर्गत 33 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव एवं मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

मेंटेनेंस कार्य के दौरान चौरई संभाग के वितरण केंद्र चौरई, कुंडा, पांजरा, चांद, पिंडरईकला एवं बिछुआ के अंतर्गत आने वाले सभी उच्चदाब कनेक्शनों के साथ 33/11 केवी उपकेंद्र चौरई, झिलमिली, कुंडा, आमगांव, धमनिया, चांद, तितरी, पिंडरईकला, बांकानागनपुर, उमरहर, बिछुआ एवं जाखावाड़ी से विद्युत आपूर्ति वाले क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

इन उपकेंद्रों से जुड़े चौरई शहर, झिलमिली, पालादौन, मोरखा, कुंडा, लिखड़ी, रामगढ़, बाम्हनवाड़ा, कपूर्धा, खिरखिरी, आमगांव, पोनिया, टॉप, धमनिया, सिरस, चांद शहर, कौआखेड़ा, हरनाखेड़ी, पिंडरईकला, बांकानागनपुर, शाहपुरा, उमरहर, कुहिया, मदनपुर, सलैया, भाजीपानी, बिछुआ शहर, गोनी, जाखावाड़ी, उल्हावाड़ी, झामटा एवं सामरबोह सहित आसपास के अन्य ग्रामों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से कर लें। कार्य की आवश्यकता के अनुसार विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की अवधि में कमी या वृद्धि की जा सकती है।

बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए उपभोक्ता 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने