शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में श्रद्धा-भक्तिभाव से मनाया गया शारदीय नवरात्रि पर्व
कन्या पूजन एवं भोज के माध्यम से नारी शक्ति के सम्मान और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का दिया संदेश
बिछुआ। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन एवं कन्या भोज कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के साथ नारी शक्ति के सम्मान, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज कराया गया। भारतीय परंपरा में कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है। इस आयोजन के माध्यम से बालिकाओं के सम्मान, समानता और समाज में उनके महत्व के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित सेवा, करुणा, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा तिवारी तथा भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी मीना ठाकरे उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. दिनेश कुमार वर्मा (पिंटू पटेल), डॉ. नवीन कुमार चौरसिया, डॉ. मदन ठाकरे, डॉ. अजीत डेहरिया, डॉ. कीर्ति डेहरिया, डॉ. सविता सहारे, डॉ. माधुरी पूसे, डॉ. नमिता चौबे, डॉ. शिवानी सोनी, डॉ. शशि उइके, डॉ. मनीष पटेल, डॉ. नसरीन अंजुम खान, डॉ. विपिन मोखलगाय, डॉ. गौतम पाटिल, डॉ. नीरज खंडागले, प्रवीण मंडराह, मचल सिंह धुर्वे, नीरज पहाड़े, नितिन धुर्वे एवं राम सोनी सहित महाविद्यालय के कर्मचारी और अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिकता, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनाओं का विकास करना भी है। कन्या पूजन एवं कन्या भोज का यह आयोजन भारतीय ज्ञान परंपरा के सांस्कृतिक मूल्यों और नारी शक्ति के सम्मान के प्रति महाविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Tags
छिंदवाड़ा