सांसद बंटी विवेक साहू ने चौड़ा बाबा धाम मंदिर परिसर में किया पौधारोपणसेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश, नागरिकों से पौधे लगाने और उनके संरक्षण की अपील

सांसद बंटी विवेक साहू ने चौड़ा बाबा धाम मंदिर परिसर में किया पौधारोपण

सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश, नागरिकों से पौधे लगाने और उनके संरक्षण की अपील

छिंदवाड़ा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सांसद बंटी विवेक साहू छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार सुबह उन्होंने छिंदवाड़ा नगर के वार्ड क्रमांक 20 स्थित प्रसिद्ध श्री चौड़ा बाबा धाम मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान वार्डवासियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सांसद बंटी विवेक साहू प्रतिदिन सुबह दोपहिया वाहन से शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर पौधारोपण अभियान में सहभागिता कर रहे हैं। उनकी इस पहल का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।

पौधारोपण के साथ वार्ड की समस्याओं पर भी चर्चा

शनिवार सुबह सांसद बंटी विवेक साहू वार्ड क्रमांक 20 के बूथ क्रमांक 229 में स्थित श्री चौड़ा बाबा धाम मंदिर परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की।

इस अवसर पर सांसद ने नागरिकों से अपील की कि वे आने वाली पीढ़ियों के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के साथ पौधों को सुरक्षित रखना भी जरूरी है। जनभागीदारी से ही हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण को संरक्षित करने के प्रयास सफल हो सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने वार्ड की स्थानीय समस्याओं, नागरिकों को उपलब्ध सुविधाओं और आगामी विकास कार्यों के संबंध में भी चर्चा की। इसके बाद वे बूथ क्रमांक 229 के अध्यक्ष राजकुमार बंदेवार के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने आत्मीय संवाद किया।

25 फीट ऊंची शिव प्रतिमा आस्था का प्रमुख केंद्र

छिंदवाड़ा नगर के वार्ड क्रमांक 20, पातालेश्वर क्षेत्र स्थित श्री चौड़ा बाबा धाम मंदिर स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर परिसर में भगवान शिव की लगभग 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है, जो क्षेत्र की धार्मिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

भाजपा पदाधिकारी और नागरिक रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, नगर मंडल मंत्री अमित माहोरे, पूर्व सभापति मनोज कुशवाह, बूथ अध्यक्ष राजकुमार बंदेवार, शशांक चंदेल, बिट्टू मंडराह, मोहन मर्सकोले, राजेंद्र शुक्ला, नीरज चौरसिया, मानसिंह सूर्यवंशी, पुष्पा साहू, नरेंद्र माहोरे सहित बूथ समिति के सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने