ग्राम रंगारी तालाब के शासकीय स्कूल परिसर में पौधारोपण
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को विकासखंड मोहखेड़ के सेक्टर क्रमांक 4 इकलबिहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत रंगारी तालाब के शासकीय माध्यमिक शाला वांढा परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला समन्वयक अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक भवानी कुमरे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में अशोक और बादाम के पौधे लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना था।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लिया भाग
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच रामकुमारी बाई उइके, उपसरपंच अर्जुन पटेल, जनपद सदस्य सीमा राजेश मरकाम, जीआरएस हीरामन टेकनकर, सचिव चंद्रभान कराडे और विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश सोमकुवर उपस्थित रहे।
इसके अलावा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड मोहखेड़ के परामर्शदाता दिनेश नारेकर, एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी पंकज टेकरे तथा ग्रामीणजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया।