ग्राम बानाबेहरा और चिचोली में स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जनभागीदारी से दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ग्राम बानाबेहरा और चिचोली में स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जनभागीदारी से दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड जुन्नारदेव के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत बानाबेहरा और ग्राम चिचोली में स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ग्राम बानाबेहरा और चिचोली में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों ने बढ़ादेव स्थल पर साफ-सफाई की और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 2 से 10 अक्टूबर तक आयोजित ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान का उद्देश्य स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा गांवों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

सामूहिक सहभागिता से स्वच्छ गांव का संकल्प

कार्यक्रम का आयोजन जिला समन्वयक अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक संजय वामने के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष नजरु परते, सचिव किरन नर्रे तथा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। जनभागीदारी से ही गांवों को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने