आज निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’, दशहरा मैदान में होगी विकसित भारत संकल्प सभाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन वर्चुअल माध्यम से करेंगे संबोधित

आज निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’, दशहरा मैदान में होगी विकसित भारत संकल्प सभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन वर्चुअल माध्यम से करेंगे संबोधित

छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में प्रवेश कर जनसेवा और राष्ट्र समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी। यात्रा के बाद स्थानीय दशहरा मैदान में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन होगा। इसमें जिलेभर से भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा विभिन्न सेवा कार्यों और शासकीय योजनाओं के लाभार्थी शामिल होंगे।

भाजपा जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक कमलेश उइके ने बताया कि जिले के सभी बूथों, मंडलों एवं विधानसभा क्षेत्रों से सेवा ज्योति यात्राएं निकाली जाएंगी। सभी यात्राएं सुबह 9 बजे दशहरा मैदान पहुंचेंगी, जहां मुख्य कार्यक्रम में सहभागिता की जाएगी। एकत्रीकरण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां होंगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम को लेकर संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, सांसद विवेक बंटी साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, विधायक कमलेश शाह एवं महापौर विक्रम अहके ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल होने का आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने