सेवा मेरा योगदान के तहत नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने की सहभागिता, हितग्राहियों को वितरित किए नि:शुल्क चश्मे
छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान-2026 ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत मंगलवार को जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सहभागिता कर नेत्र रोगियों से मुलाकात की और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
शिविर में नेत्र रोगियों का परीक्षण कर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। वहीं, 5 अक्टूबर को हुए मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद हितग्राहियों को मंगलवार को नि:शुल्क चश्मों का वितरण किया गया। चश्मे प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने इस सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य और जनकल्याण की सुविधाएं पहुंचाना है। अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर सेवा गतिविधियों में सहभागी बन रहे हैं।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, धर्मेंद्र मिगलानी, संजय पटेल, डॉ. गोपाल यदुवंशी, मनोज चौरे सहित जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक एवं जिला चिकित्सालय का स्टाफ उपस्थित रहा।