पन्ना के लाल प्रशांत लोधी ने NEET UG 2026 में हासिल की सफलतापूर्व सैनिक के बेटे का मेडिकल कॉलेज में चयन, सरपंच राम शिरोमणि सिंह लोधी सहित ग्रामीणों ने किया सम्मानित

पन्ना के लाल प्रशांत लोधी ने NEET UG 2026 में हासिल की सफलता

पूर्व सैनिक के बेटे का मेडिकल कॉलेज में चयन, सरपंच राम शिरोमणि सिंह लोधी सहित ग्रामीणों ने किया सम्मानित

पन्ना। जिले के पहाड़ी खेड़ा क्षेत्र के ग्राम दिया निवासी प्रशांत कुमार लोधी ने NEET UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2,21,710 हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सेवानिवृत्त सैनिक हिम्मत सिंह लोधी के पुत्र प्रशांत को मेडिकल की पढ़ाई के लिए हापुड़ स्थित सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में प्रवेश का अवसर मिला है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत और सम्मान

प्रशांत की सफलता पर ग्राम पंचायत दिया के सरपंच एवं सेवानिवृत्त सैनिक राम शिरोमणि सिंह लोधी सहित 'लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन' के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने उनका एवं उनके परिवार का सम्मान किया। इस दौरान शॉल-श्रीफल, फूल-मालाओं, मिठाई और मेडिकल किट भेंट कर प्रशांत का उत्साहवर्धन किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

सरपंच राम शिरोमणि सिंह लोधी ने प्रशांत की उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकते हैं। प्रशांत की सफलता ग्रामीण क्षेत्र के उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्रों में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

प्रशांत की इस उपलब्धि पर परिजनों और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी सफलता ने ग्राम दिया सहित पूरे क्षेत्र में गौरव और उत्साह का माहौल बना दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने