विजयादशमी पर पन्ना पुलिस ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन
मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न, जिले के सभी थानों और चौकियों में भी हुआ पूजन
पन्ना। विजयादशमी पर्व के अवसर पर परंपरा के अनुसार पन्ना पुलिस द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ शस्त्रों का पूजन किया गया तथा हवन संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इसी क्रम में जिले के सभी पुलिस थानों और चौकियों में भी शस्त्र पूजन किया गया।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित
शस्त्र पूजन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष मीना पाण्डेय, एसडीओपी पन्ना आनंद तिवारी, डीएसपी अजाक अरविन्द सिंह दांगी, यातायात थाना प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक नीलम लक्ष्यकार, रक्षित निरीक्षक आदित्य मिश्रा, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मिश्रा, निरीक्षक हरि सिंह ठाकुर सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस वाहनों का भी किया गया पूजन
शस्त्र पूजन के पश्चात पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों द्वारा पुलिस वाहनों का विधिवत पूजन किया गया। जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किए।
विजयादशमी पर आयोजित यह परंपरागत कार्यक्रम पुलिस विभाग की आस्था, कर्तव्यनिष्ठा और सुरक्षा के प्रति संकल्प का प्रतीक रहा।
Tags
पन्ना