Top News

वार्ड क्रमांक 14 आमाढाना में मनाया गया विश्व पोलियो दिवस, बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का दिया संदेश

वार्ड क्रमांक 14 आमाढाना में मनाया गया विश्व पोलियो दिवस, बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का दिया संदेश

आशा कार्यकर्ता अजरा खान एवं आंगनवाड़ी सहायिका राजकुमारी धुर्वे ने अभिभावकों को किया जागरूक, पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने की अपील

जुन्नारदेव। वार्ड क्रमांक 14, हनोतिया रोड आमाढाना में विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने एवं आमजन में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और निर्धारित समय पर पोलियो की खुराक दिलाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता श्रीमती अजरा खान एवं आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती राजकुमारी धुर्वे ने लोगों को पोलियो से बचाव के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोलियो की दो बूंदें बच्चों को इस गंभीर बीमारी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को निर्धारित पोलियो अभियान के दौरान अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाएं। कोई भी बच्चा इस सुरक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

और नया पुराने